फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी जन राजभर चौपाल का आयोजन सोमवार को मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नई बाजार, नवरसिया और जमुखा में किया गया। अध्यक्षता हंसराज यादव विधानसभा अध्यक्ष व संचालन रवि प्रकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, व्यापारी उत्पीड़न चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी तबाह है। प्रदेश का विकास रुक गया है। प्रदेश के विकास का जो खाका सपा सरकार में खींचा गया था आज वह थम सा गया है। हर वर्ग परेशान है। पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब लोगों का गाड़ी से चलना भारी हो गया है। थानों के चक्कर काट कर लोग थक जा रहे हैं लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद दरोगा सरोज ने कहा कि भाजपा ने झूठ के बल पर सरकार बनाई और देश और प्रदेश की जनता उसकी इस बात को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आज जनता आशा भरी निगाहों से सपा की ओर देख रही है। हमें सपा शासन काल में हुए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना है और भाजपा सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत कराना है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, रामजग राम, रामरतन, राहुल, नरेंद्र पासवान, राजेश सरोज, विद्या चौधरी, श्रीप्रकाश राम, शिवमूरत राजभर, लव राजभर, संतोष राजभर, मुकेश राजभर, अखिलेश राजभर, मनोज राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें