19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फरार चल रहे दो अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाई जाएगी। इसे 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख करने की संस्तुति जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक की तरफ से एसपी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद कुंटू समेत 13 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसमें कुंटू समेत नौ पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया है। इसमें कुंटू के अलावा राजेंद्र यादव, संग्राम सिंह, रिजवान, विजय यादव, दिनेश, मृत्युंजय, शिवप्रकाश व दुर्ग विजय शामिल है।
विज्ञापन
रिजवान व विजय यादव कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद से फरार चल रहे हैं। पहले इन पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। कुछ दिनों पूर्व डीआईजी अखिलेश कुमार ने इसे बढ़ा कर 50-50 हजार कर दिया था। अब जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इन दोनों पर इनाम राशि एक-एक लाख किए जाने की संस्तुति के साथ एसपी को पत्र भेजा है।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने एसपी को पत्र भेज दिया है। वहां से एडीजी के पास जाएगा और जल्द ही एडीजी के यहां से इनामी राशि बढ़ाए जाने की संभावना है।