फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए कार्यालय छोड़ने और लापरवाही पर सहायक रोजगार सहायता अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें सहायक रोजगार सहायता अधिकारी सुधा चौहान अनुपस्थित रहीं। सीडीओ ने बिना बताए कार्यालय छोड़ने और लापरवाही पर उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें अलग-अलग विभागीय अफसर शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी कार्य एक सप्ताह तक लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सेवा योजन कार्यालय की सहायक रोजगार सहायता अधिकारी सुधा चौहान बैठक में अनुपस्थित रही। उनके स्थान पर वरिष्ठ सहायक बाबू आए हुए थे। सीडीओ ने उनसे पूछा कि सहायक रोजगार सहायता अधिकारी बैठक में क्यों शामिल नहीं हुई तो जवाब दिया गया कि वह अवकाश पर गईं हैं। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना सूचना दिए वह कार्यालय छोड़कर गई हैं। इतना ही नहीं कार्यों में उनके द्वारा लापरवाही की जा रही है। अब तक वह किसी भी समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुई हैं। ऐसे में उनके द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही उन्हें स्पष्टीकरण लेकर स्वयं आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें