फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए आजमगढ़ के वाजिदपुर में फोर्स तैनात

विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में गोलीकांड की जानकारी लेती पुलिस और भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रु? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। कप्तानगंज थाने के वाजिदपुर गांव में मंगलवार की देर रात को मनबढ़ों ने दुकानदार और ग्राहक को गोली मार दी थी। इस मामले में घटना के दूसरे दिन बुधवार की शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। हिरासत में लिए गए दस लोगों को थाने पर बैठाया गया है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव निवासी रमेश सिंह गांव में मुख्य मार्ग पर जमीन का बैनामा लिया था। इस पर गांव का एक व्यक्ति अपना दावा करते हुए केस किया था। डीएम के आदेश पर पांच दिन पूर्व जमीन की पैमाइश होने के बाद रमेश सिंह ने निर्माण शुरू करा दिया था। मंगलवार की शाम को वाजिदपुर गांव निवासी झिनक राम अपने सब्जी की दुकान पर था। वहां गांव का हरिनरायन सब्जी लेने आया था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली लगने से झिनक और हरिनरायन घायल हो गए। उधर घटना के लिए गांव के लोग रमेश को जिम्मेदार ठहराते हुए रमेश के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव में बलजीत राम भी घायल हो गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में किया। साथ ही दस लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कप्तानगंज थाने की लापरवाही उजागर हुई। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी कोई केस नहीं दर्ज है। हिरासत में लिए गए लोग थाने पर बैठाए गए हैं। आरोपियों की अपने स्तर से तलाश की जा रही है। मौके पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें