फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार, निकली धूप से मिली गलन से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। घने कोहरे के कारण मंगलवार को सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं गलन से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद जब धूप निकली तो तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा और गलन से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जला कर चल रहे थे। उधर कोहरे के साथ- साथ ठंड ने भी लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूूर कर दिया। जब तक धूप नहीं निकली अलाव ही सहारा रहा। दोपहर बाद भगवान भाष्कर के दर्शन हुए तो थोड़ी गलन से राहत मिली। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर सनांटा रहा। जो भी गाड़ियां सड़क पर निकली वह रेंगते हुए जा रही थी। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर घना कोहरा छाने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। कोहरे के कारण मार्ग पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस मुख्य मार्ग पर चलना काफी खतरनाक है क्योंकि अभी यह मार्ग पूरी तरह से निर्मित नहीं हो पाया है। कोहरे में जहां नजदीक का कुछ दिखाई नही दे रहा वही इस मार्ग पर अभी विभाग द्वारा कही भी खतरे का चिंह नही लगाया गया है। जिससे कोहरे के कारण वाहन मुख्य मार्ग के नीचे भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें