प्रधान ने घटना की सूचना 112 व अहरौला थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि भागने के करीब एक घंटे बाद हमलावरों ने फिर फोन किया और दो दिन में गोलियों से भून देने की धमकी भी दी। प्रधान ने अहरौला थाने में दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सीओ (बूढ़नपुर) गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पीड़ित की तहरीर अहरौला पुलिस को मिल गई है। जांच की कवायद चल रही है। दोषियों के खिलाफ काड़ी कार्रवाई की जाएगी।