फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आजमगढ़ : चलती ट्रेन में लगी आग, सतर्कता से बचा बड़ा हादसा, दीदारगंज के आलमपुर क्रासिंग के पास हुई घटना

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 08:12 PM IST

सार

सरयू-जमुना एक्सप्रेस की ब्रेक बाइडिंग में लगी थी आग
तेज धुआं निकलता देख बोगी में सवार यात्रियों में मच गया हड़कंप  
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में आलमपुर क्रॉसिंग के पास सरजू जमुना (क्लोन) एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर से जयनगर जा रही सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार की सुबह आठ बजे एक बोगी के ब्रेक बाइडिंग में आग लग गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज के आलमपुर क्रासिंग के पास हुई । धुंआ उठता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

गनीमत यह रही कि गेट मैन की नजर ट्रेन में लगी आग पर पड़ गई और उसने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी। जिससे चालक व गार्ड को सूचना मिली और ट्रेन बीच रास्ते में ही रोक कर आग को समय रहते बुझा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।   सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से आजमगढ़ आ रही थी। ट्रेन दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास आलमपुर क्रासिंग पर ही पहुंची थी कि अचानक एक बोगी के ब्रेक बाइडिंग में आग लग गई।

तेज धुआं निकलता देख बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। तभी आलमपुर क्रासिंग के गेटमैन की नजर बोगी से उठ रहे धुएं पर पड़ी। उसने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर दीदारगंज रोड स्टेशन राजीव रंजन को दी।  उन्होंने वॉकी-टॉकी से चलती ट्रेन में आग की सूचना चालक व गार्ड को देते हुए ट्रेन को रोकने का निर्देश दिया। सूचना पर चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रेन को रोक दिया और तत्काल ब्रेक बाइडिंग में लगी आग को बुझाया गया।

आजमगढ़ में आलमपुर क्रॉसिंग के पास सरजू जमुना (क्लोन) एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने के बाद बोगी से निकलता धुंआ। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार सभी यात्री भी तत्काल बाहर निकल आए और फिर उस बोगी में बैठने को तैयार नहीं हुए। अन्य बोगियों में यात्रियों को सवार कर ट्रेन को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद यहां ट्रेन के सभी ब्रेक बाइडिंग की जांच की गई और फिर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।  दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन मास्टर राजीव रंजन का कहना है कि बोगी में आग नहीं लगी थी, ब्रेक बाइडिंग के जाम होने से धुआं उठा था। समय रहते जानकारी होने से ट्रेन को रुकवा कर बाइडिंग की आग को बुझाने के साथ ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। गेट मैन ने समय रहते सूचना दे दी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next