फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: हड़ताल पर गए 102-108 कर्मियों पर मुकदमा, पुलिस लाइन में खड़े कराईं सभी सरकारी एंबुलेंस

Wed, 28 Jul 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

प्रशासन ने सभी सरकारी एंबुलेंस पुलिस लाइन में खड़ी करा दी हैं। रोडवेज के चालकों के माध्यम से परिचालन की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सरकारी एंबुलेंस 102-108 व एएलएस के पायलट व ईएनटी के कार्य बाहिष्कार के चलते पूरे प्रदेश में मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। शासन स्तर पर कुछ कर्मियों के खिलाफ कारवाई के बाद अब जिले में भी सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर द्वारा हड़ताल पर गए कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं सभी एंबुलेंसों को पुलिस लाइन परिसर में लाकर खड़ा करा दिया है। जहां से रोडवेज के चालकों के माध्यम से एंबुलेंसों का संचालन शुरू कराए जाने की रणनीती बनाई जा रही है।

जिले में कुल 105 सरकारी एंबुलेंस हैं। जिसमें 51 एंबुलेंस 108 की तो 52 एंबुलेंस 102 की हैं। वहीं दो एएलएस एंबुलेंस है। एएलएस सेवा को विभाग ने अब अपने हाथ में ले लिया है। जिसके चलते सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ने एएलएस एंबुलेंस पर तैनात अपने कर्मचारियों को हटा दिया है। जिसके विरोध में सभी 102-108 एंबुलेंस के पायलट व ईएनटी पर रविवार की रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।

विज्ञापन

रविवार की रात से जिले में तैनात कर्मी अपनी एंबुलेंस को भवरनाथ के पास देवखरी गांव में सड़क किनारे खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को शासन एंबुलेंस कर्मियों कार्य बहिष्कार पर कार्रवाई की शुरूआत कर दिया। जिसके तहत दर्जन पर कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंगलवार की रात से ही जिले में भी कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर ने कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सभी एंबुलेंस को पुलिस लाइन लाकर खड़ा करा लिया है।

बुधवार को पायलट व ईएनटी से मोबाइल व गाड़ी की चाभी आदि लेकर चार्ज भी छीन लिया गया है। एंबुलेसों का परिचलन बंद होने से तीमारदार व मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ एंबुलेंसों को रोडवेज के चालकों के माध्यम से संचालित करने की योजना पर स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। जिसके लिए रोडवेज से चालकों की डिमांड की गई है।

जिले में कार्य बहिष्कार पर गए एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ  सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। सभी एंबुलेंस पुलिस लाइन में खड़ी कराने के साथ ही मोबाइल व चाभी भी ले लिया गया है। एंबुलेंसों का संचालन रोडवेज के चालकों के माध्यम से शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। संभवतः दोपहर बाद कुछ एंबुलेंस मरीजों के लिए संचालित होने लगेंगी।
आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें