नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न पार्टियों और निर्दल समेत कुल 50 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मुबारकपुर विधानसभा सीट से भाजपा से अरविंद कुमार जायसवाल और गोपालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मिर्जा शाने आलम बेग भी शामिल रहे। सबसे अधिक आठ नामांकन पत्र अतरौलिया और सबसे कम दो नामांकन लालगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल हुए।
अतरौलिया विधानसभा सीट के लिए निर्दल यदुनाथ यादव, आप से रमेश कुमार, निर्दल प्रियंका सिंह, निर्दल हीरामन, जन अधिकार पार्टी से उमेश कुमार मौर्य, सर्वोदय भारत पार्टी से जयप्रकाश, असंख्य समाज पार्टी से रामप्रसाद, निर्दल पंकज कुमार यादव ने नामांकन किया। गोपालपुर से कांग्रेस से मिर्जा शाने आलम बेग, नैतिक पार्टी से सुभाष और राष्ट्रवादी जनपदी मंच से मुन्ना लाल ने नामांकन भरा। मुबारकपुर विधानसभा सीट से निर्दल फुलझारी, भारतीय सबका दल से मोहम्मद शमीम, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से राधेश्याम, भाजपा से अरविंद कुमार जायसवाल, आप से नरेंद्र सिंह चौहान, आजाद समाज पार्टी से कन्हैया और राष्ट्रवादी विकास पार्टी से मनोज कुमार अस्थाना, आजमगढ़ से निर्दल रमाकांत यादव, भारतीय गदर पार्टी एस से सूर्यनाथ मौर्य, आजाद समाज पार्टी से ऋषिकांत यादव और शिवसेना से निखिल मिश्रा ने नामांकन पत्र भरा।
निजामाबाद से एआईएमआईएम से अब्दुर्रहमान अंसारी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक से शाह कमर, भारत विकास पार्टी से शहरयार मो. सादिक, आप से अख्तर अली, आजाद समाज पार्टी से राजमनी मिश्रा, निर्दल सुशील कुुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया। फूलपुर पवई से निर्दल पारसनाथ, आजाद समाज पार्टी से अमित कुमार, आप से किरन जायसवाल, निर्दल से जितेंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया। दीदारगंज विधानसभा सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी से जितेंद्र, निर्दल मो. मोतसिम, निर्दल गुलाब, निर्दल दिपेंद्र, निर्दल प्रत्याशी व्रतदेव ने नामांकन किया।
लालगंज से बहुजन आवाम पार्टी से अरविंद और आजाद समाज पार्टी से राजनाथ और मेंहनगर विधानसभा सीट से भाकपा के जियालाल, सपा से पूजा, आप से गीतांजलि और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से रामलखन पाल ने नामांकन दाखिल किया। सगड़ी विधानसभा से आप के मुकेश, निर्दल प्रत्याशी सहतू, आजाद समाज पार्टी से अमीरचंद, भारत विकास पार्टी से इशराक, आम जनता पार्टी से वीरेंद्र, निर्दल जयराम सिंह, पीस पार्टी से नेसार ने नामांकन दाखिल किया।