फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुहल्ला पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला और बूढनपुर विकास खंड कोयलसा के हुसेपुर सनूप में शुकवार को गोपाष्ठमी का त्योहार हवन-पूजन और गौ पूजा करके मनाया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गौशाला के समिति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल और मंत्री मनोज खेतान के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा गौ पूजा और हवन का कार्यक्रम बढ़ी ही श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान हरिहरपुर घराने के पंडित शीतल मोहन मिश्र द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल दीनू, अशोक रुंगटा, गौरव अग्रवाल, कैलाश प्रसाद गोंड, अजय अग्रवाल, विरेद्र बरनवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अशोक शर्मा, चंदन, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण मुरारी डालमिया, पवन खेतान, परितोष रुंगटा, भोलानाथ जालान, कल्पनाथ सिंह, देव प्रसाद बैरासिया, माधुरी सिंह, विनय रुंगटा आदि उपस्थित रहे।
बूढनपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोयलसा के हुसेपुर सनूप स्थित गोवंश आश्रय में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महावीर सिंह ने गौ पूजा किया और गायों को गुड़, केला खिलाया। इसके पहले गायों का टीकाकरण किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डींगुपपुर डा. सतीश कुमार यादव ने पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान पशुपालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ पशुओं को सर्दी से बचाने के उपाय बताए गए। कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को पशुपालकों को जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालाकों को पशु किसान के्रडिट कार्ड के जरिए ऋण दे रही है। साथ ही पशुधन बीमा भी करा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहद नि:शुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराया जा रहा है।मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहद गौशाला से गोवंश दिए जा रहे हैं और उनके भरण पोषण के लिए 900 रुपये प्रति माह पशु पालकों दिए जा रहे हैं। इस मौके पर गिरिजेश वर्मा, प्रधान हुसेपुर सनूप, रविन्द्र सिंह, अखिलेश मौर्य, नरसिंह, सुखवीर सिंह, पारस वर्मा, विनोद वर्मा, ध्यानचंद, राम अचल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें