फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पड़ा मंद, 40 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण पर अभी पूरी तरह से लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को कोरोना की रफ्तार जिले में कुछ धीमी होती नजर आयी है। मंगलवार को मात्र 40 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 595 हो गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि मंगलवार को कुल 4210 लोगों की जांच की गई। जिसमें 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 19305 हो गई है। जिसमें 18479 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल एक्टिव केस 595 है। संक्रमण पर लगाम न लगने के पीछे निश्चित तौर पर मुख्य कारण गाइड लाइन की अनदेखी है। कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की बात की जाए तो अब तक छह ने दम तोड़ा है। कुल आकड़ा 234 पर पहुंच चुका है लेकिन सीएमओ कार्यालय के रिपोर्ट में अभी मरने वालों की संख्या मात्र 231 ही बताया जा रहा है। जबकि मेडिकल कालेज प्रशासन ही पांच के मौत की पुष्टि कर चुका है और एक की मौत जहानागंज में होम आइसोलेशन में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें