आजमगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कलेक्ट्रेट भवन में होने वाले नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए मंगलवार से ही बैरिकेडिंग का कार्य शुरु हो गया।
जिला प्रशासन द्वारा दस फरवरी से कलेक्ट्रेट तक जाने वाले समस्त रास्तों पर बैरिकेंडिग कराने की योजना थी। लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के चुनाव के नामांकन को लेकर चार फरवरी से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अभी चार पहिया वाहनों का आवागमन जारी है। विधानसभा नामांकन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरु हो जाएगी। जिसको लेकर मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान की तरफ से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। वही कलेक्ट्री कचहरी से कलेक्ट्रेट भवन तक जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। लेकिन चार फरवरी से जब चारों तरफ से बैरिकेडिंग हो जाएगी तो समस्त रास्ते पूर्ण रुप से बंद हो जाएंगे।