फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह साल के बेटे की हत्या मामले में पिता को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। पत्नी से विवाद के चलते अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने सश्रम आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय की कोर्ट ने सुनाया। जुर्माने की राशि में से 80,000 रुपये मृतक की मां डॉली रस्तोगी को देने का आदेश दिया गया है।
डॉली रस्तोगी का विवाह संजय रस्तोगी उर्फ शनि रस्तोगी, निवासी मड़ोही, थाना अतरौलिया से हुआ था। शराब की लत और घरेलू कलह के चलते डॉली अपने मायके ग्राम भेदवा, थाना अतरौलिया में रहने लगी थी। 16 जून 2023 को सुबह 8 बजे, संजय मायके पहुंचा और रुपये की मांग की। डॉली द्वारा इनकार करने पर विवाद हुआ। इसके बाद संजय अपने छह वर्षीय बेटे कार्तिक को नहलाने के बहाने गांव के पोखरे पर ले गया और पानी में डुबोकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में जमा की। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी संजय रस्तोगी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें