घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। घायलों में सलाहुद्दीन (50) और उसके पड़ोसी संतोष गौड़ (50), सुशील गौड़ (22) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल विष्णु गौड़ (19), अंशुल गौड़ (21), बीना गौड़ (40) पत्नी अनिल, अभिमन्यु (18), अफसरी (45) पत्नी तौफिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक के भाई जलालुद्दीन ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।