आजमगढ़। उद्यान विभाग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस बार लहसुन की खेती कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से किसानों का पंजीकरण कराया गया है। लहसुन बीज का वितरण को निशुल्क कराया जाएगा। इसके लिए विभाग पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लहसुन बीज देगा।
जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित हो रही है। इसके तहत उद्यान विभाग की ओर से किसानों से लहसुन की खेती कराई जाएगी। लहसुन के बीज का वितरण पंजीकृत किसानों को किया जाना है। यह वितरण पहले आओ पहले पाओ के तहत होगा। जिले में करीब 15 हेक्टेयर खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को बीज मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि किसान लहसुन की खेती कर अपनी आय दोगुनी कर सके। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि विभाग को लहसुन का बीज मिल चुका है। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज दिए जाएंगे।