फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, बंदी-चक्काजाम बेअसर

विज्ञापन
किसान आंदोलन के सर्मथन में कलेक्ट्रेट पर विराध प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों ने शनिवार को जिला व तहसीलों मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। किसान संगठनों की ओर से शनिवार को बंदी और चक्का-जाम का भी एलान था लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला। किसानों के एलान के मद्देनजर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर सुबह ही आंदोलन के मद्देनजर काफी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में जूलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट में पहुंच कर उन्होेंने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें तीनों कानूनों की वापस लेने की मांग की गई है। नेताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार किसानों की परेशानियों को सुनना नहीं चाहती है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। खरपत्तू राजभर ने कहा कि हमारी पांच तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लिया जाए, एमएसटी की गारंटी दी जाए, गन्ने का मूल्य 500 रुपया प्रति क्विंटल कर भुगतान तत्काल किया जाने की मांग की गई है। सूबेदार, रामचंदर यादव, विनोद यादव, रामनेत यादव, शमसेर, शहनवाज, अशोक राय, बशीर मास्टर, गुलाब मौर्या, जियो लाल, सुरेन्द्र यादव, मखद राजभर आदि मौजूद रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को गिरफ्तार सभी किसानों को तत्काल रिहा करने के लिए प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और प्रतिरोध मार्च निकला गया। जयप्रकाश नारायण, रविन्द्र नाथ राय, दुखहरण राम, इन्द्रासन सिंह, विनोद सिंह, वेद उपाध्याय, जियालाल, रामदवर राम, रामराज, रामजन्म यादव,रामाश्रय यादव, रामजीत प्रजापति, बसंत, अनिकेत, सुदर्शन राम थे।
विज्ञापन

प्रासपा नेता फूलचंद यादव को चक्का जाम करने के अंदेशे के चलते पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। उनके हिरासत में लेने की सूचना पर समर्थक और किसान अतरौलिया थाने पहुंच गए। वहीं पर एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला के पहुंचने पर फूलचंद यादव ने राज्यपाल के नाम संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। थाने पर रणविजय यादव, रामहित यादव, बलराम यादव, दीपक यादव, रामचंद्र जायसवाल, देव नारायण मिश्र, मदन यादव, आशुतोष मिश्रा, संतोष निषाद, अनिल निषाद, जयकुमार विश्वकर्मा, चंद्रदेव भारती, देवलता भारती, रमेश यादव, ज्ञानी मौैजूद रहे।
निजामाबाद और लालगंज में भी प्रदर्शन
निजामाबाद/लालगंज। किसानों ने निजामाबाद तहसील प्रांगण में शनिवार को जितेंद्र हरी पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकाला। पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की गी है। लालगंज में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। चार सूत्री मांग-पत्र तहसीलदार हेमन्त कुमार गुप्ता को सौंपा। हामिद अली, गंगादीन, मोजम्मिल, जाहिद अली, तेजबहादुर, देवनारायन, दीपक यादव, रंजीत आजाद आदि थे। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी में भारतीय किसान यूनियन ने दुकानदारों से शनिवार को बंदी की अपील की थी लेकिन उसका इसर नहीं दिखा। माहुल, पवई, गनवारा, फुलवरिया, पल्थी, दीदारगंज, भेड़िया, गोधना, मैगना, खांजहापुर, बिलारमऊ, पालिया, हब्बीगंज आदि बाजारों की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें