सगड़ी तहसील में फरियादी की फरियाद सुनते एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। शासन के निर्देश पर शनिवार को सगड़ी तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि इसमें डीएम को भी शामिल होना था लेकिन मिशन शक्ति 3.0 के कार्यक्रम के कारण वह नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने मोर्चा संभाला। इस दौरान उनके समक्ष 169 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।
एसडीएम गौरव कुमार ने सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार रामानुज शुक्ला, सीओ महेंद्र शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, राजेश कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं जिलाधिकारी के ना पहुंचने पर पर फरियादी मायूस दिखे।