फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराई बाइक, साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के बस्ती गांव के समीप शुक्रवार को शाम 7:30 बजे अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में घायल साहब लाल (47) पुत्र स्व. विक्रम ग्राम रसूलपुर थाना सरायमीर का निवासी था। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहब लाल गांव में घूम-घूमकर बिसाता के सामान की बिक्री करता था। शुक्रवार को वह सामान बेचकर सरायमीर की ओर से साइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही बस्ती गांव के समीप ब्रेकर से आगे बढ़ा कि पीछे से अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बाइक सवार अंकित यादव पुत्र फौजदार यादव, बृजेश यादव पुत्र राम चेत यादव ग्राम भरौली थाना सरायमीर व गाड़ी स्वामी गौतम यादव पुत्र श्यामधारी ग्राम भरौली थाना सरायमीर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्मार्टम से जैसे ही मृतक साहबलाल का शव गांव में आया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन पुत्र एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें