यूट्यूब देखकर बनाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
जहानागंज थाने की पुलिस ने नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके साथ पूछताछ की तो उसने कई चौका देने वाले राज खोले। आरोपी ने बताया कि पहले वह दिल्ली में अपने पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
आज कल लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, इसी का फायदा उठाते हुए एक योजना बनाई। जिसमें लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा कमाना शुरु कर दिया। बताया कि वह गांव आकर बरहतीर जगदीशपुर निवासी आकाश कुमार के घर पहुंचा और उसे अपने झांसे में लिया।
बोले अधिकारी
आकाश ने अपने दोस्त सूरज भारती को पुलिस विभाग में और अरूण कुमार को पोस्ट आफिस में नौकरी दिलवाने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि पोस्टमैन के पद पर नौकरी करने के लिए अपने लैपटाॅप से यूट्यूब देखकर कूटरचित फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया था।
नौकरी दिलाने के लिए एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस में दारोगा बताकर कई लोगों से नौ लाख की ठगी किया था। जहानागंज थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वर्दी, जूता-टोपी, चार पहिया वाहन व अन्य उपकरण बरामद किया गया है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।