ानी की सराय में काशीदास मंदिर के पास स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति।
- फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। स्थानीय बाजार में रविवार को मेला लगेगा। कस्बे में लगने वाले मेले के कारण वाहनों के आवागमन में परिवर्तन कर दिया गया है। मेले में दो पहिया वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
रानी की सराय का मेला पूर्वांचल मेें विशिष्ट स्थान रखता है। पूर्वांचल में विशिष्ट स्थान रखने वाला ऐतिहासिक स्थानीय कस्बें का मेला रविवार को लगेगा। वैसे कस्बे में मेला दो दिन धूमधाम से मनाया जाता है। यह मेला लगभग चार किमी दूरी में मुख्य मार्ग पर लगता है। कस्बे में इस बार रेलवे स्टेशन रोड पर प्रभात तरुण संघ कमेटी, नव युवक मंगल, दुर्गा पूजा समिति, भारतीय युवक संघ, सम्राट स्पोर्टिंग क्लब, नव युवक शंकर दल, तरूण संघ, नवयुवक संघ, जय भवानी दल, शक्ति दल, आजाद दल आदि पूजा कमेटियों ने शनिवार को पूजन-अर्चन के बाद मां की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया। थानाध्यक्ष रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मेले को देखते हुए आजमगढ़ से आने वाले वाहनों को सेमरहा से मोड़ दिया जाएगा। जो कोटिला निकलेगा। वही वाराणसी से आने वाले वाहन मुहम्मदपुर से होते हुए फरिहां, निजामाबाद होते हुए आरटीओ आफिस से रोडवेज पहुंचेगा।