आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने कन्या सुमंगला योजना के तहत मंडल के जनपदों में आनलाइन आवेदनों और उनके सत्यापन के बाद फारवर्ड किए जाने की स्थिति पर असन्तोष व्यक्त किया। युद्धस्तर पर कार्य करते हुए दो दिनों के अन्दर अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खराब प्रगति पर सीएमओ बलिया का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही डीसीपीएम को हटाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर मंगलवार देर शाम कैम्प कार्यालय पर समीक्षा कर रही थीं। आजमगढ़ में 128 और मऊ में 199 आनलाइन कराए गए आवेदनों को फारवर्ड किया गया है। बलिया में मात्र 34 आवेदनों को ही फारवर्ड किया गया है। दूसरे स्टेज पर आजमगढ़ में 131, मऊ में 230 आवेदनों को फारवर्ड किया गया है। इस स्टेज पर भी बलिया की उपलब्धि मात्र 18 है। मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्यविभाग के स्तर से की जाने वाली पहले एवं दूसरे स्टेज की कार्यवाही में बलिया कीप्रगति खराब पाए जाने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया। डीसीपीएम (डिस्ट्रिक्टकम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर) को हटाने का भी निर्देश दिया। अपर निदेशक स्वास्थ्यतथा सीएमओ बलिया को निर्देशित किया कि तत्काल इसकी गहन विकास खण्डवार समीक्षा करें। बीसीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी जाए। प्रथम एवं द्वितीय स्टेज पर आजमगढ़ में 3042 और 1181 , मऊ में 698 और 547 तथा बलिया में 558 और 1138 आफलाइन आवेदन पत्र प्राप्तहैं। तृतीय स्टेज पर आनलाइन आजमगढ़ में 855, मऊ में 402 और बलिया में169 तथा आफलाइन क्रमश: 288, 250 एवं 265 आवेदन पत्र हैं। चौथे स्टेज पर आजमगढ़, मऊएवं बलिया में आनलाइन 288, 135 एवं 115 तथा आफलाइन 375, 198 एवं 100 आवेदन हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, उप निदेशक महिला कल्याण ओंकारनाथ यादव, एडी बेसिक राजेश कुमार आर्य, सीएमओ उपस्थित थे।