फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दोनों लोकसभा सीटों पर बसपा और भाजपा को छोड़ सबकी जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जहां जीत मिली वहीं भाजपा और बसपा को छोड़ कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। वहीं अगर दोनों लोकसभा सीटों पर नोटा को मिले मतों को देखें तो आजमगढ़ के छह और लालगंज के तीन प्रत्याशियों को नोटा से कम हासिल हुए।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए 25 मई को मतदान का कार्य हुआ था। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा में 1049206 वोटरों ने मतदान किया था। वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में कुल 1000220 मतदाताओं ने मतदान किया था। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नौ प्रत्याशी और लालगंज लोकसभा सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन सभी प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मतों का एक बंटा छह प्रतिशत मत हासिल करना जरूरी था।
आजमगढ़ लोकसभा में 174867 मत और लालगंज लोकसभा 166703 मत जमानत जब्त होने से बचाने के लिए हर प्रत्याशी को प्राप्त करना जरूरी था। मतदान के बाद मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 347204 मत, सपा के धर्मेंद्र यादव को 506239 मत, बसपा के मशहूद सबीहा अहमद 179848 मत प्राप्त कर अपनी जमानत को बचाने में सफल रहे। वहीं पारस यादव 2491 मत, महेंद्र नाथ यादव 1905 मत, रविंद्र नाथ शर्मा 3042 मत, पंकज कुमार यादव 1599 मत, विजय कुमार 1735, शशिधर 2232 मत मिले और इनकी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र में बसपा की डॉ़ इंदू चौधरी 210053 मत, सपा के दरोगा प्रसाद सरोज 439959 मत और भाजपा की नीलम सोनकर 324936 मत लेकर जमानत बचाने में सफल रहीं। वहीं गंगादीन 12271 मत, बलिंदर 4158 मत, रामप्यारे सरन विजेता 2341 मत, सुष्मिता सरोज 2626 मत पाकर अपनी जमान नहीं बचा सकीं। इतना ही नहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नोटा को 6234 मत मिले। इस प्रकार पारस यादव, महेंद्र नाथ यादव, रविंद्र नाथ शर्मा, पंकज कुमार यादव, विजय कुमार और शशिधर को नोटा से भी कम वोट मिले। जबकि लालगंज में नोटा को 7094 मत प्राप्त हुए। यहां पर रामप्यारे सरन, सुष्मिता सरोज और बलिंदर को नोटा से कम मत प्राप्त हुए। जबकि जमानत जब्त होने से न बचा पाए गंगादीन को नोटा से अधिक मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें