फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आदमी लगाएं पांच पौधे

Tue, 18 Aug 2015 12:43 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधा लगाकर बच्चों को पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने वट का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। अशोक यादव ने कहा कि गर्मी के समय में तेज धूप के कारण बच्चे कमरे से बाहर विद्यालय में खेल नहीं पाते। जो बच्चे खेलते भी हैं उन्हें शीतल छाया और हवा नहीं मिल पाती। जिससे बच्चे गर्मी के कारण परेशान हो जाते हैं। जिस दिन यह पौधा बड़ा होगा, अध्यापक से लेकर बच्चों तक को अपनी शीतलता देगा। उन्होंने कहा कि समाप्त हो रहे जंगलों के कारण पर्यावरण हमारी दुश्मन बनती जा रही है। पर्यावरण को पुन: अपना दोस्त बनाना है तो अधिक से अधिक पौधा लगाना होगा। साथ ही पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई रोकनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि कम से कम अपने जीवन में पांच पौधा लगाकर इस धरा को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। इस मौके पर डा. माधव सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, लाल बहादुर यादव, भैरो यादव, बृजेश सिंह, सुबेदार यादव, धीरेंद्र सिंह, रणविजय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें