फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गांव के लोगों ने ब्लाक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 12:35 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही गांव में चुनाव को लेकर जंग शुरू हो गई है। नई मतदाता सूची में नाम कटने से लोगों में बीएलओ के खिलाफ गुस्सा है। सोमवार को मतदाता सूची में नाम कटने के विरोध में पकड़ी गांव के ग्रामीणों ने अहरौला ब्लाक का घेराव किया।
विज्ञापन

 मतदाता सूची में नाम कटने के विरोध में सोमवार की सुबह रिंकू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण ब्लाक कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध जताते हुए लोग मतदाता सूची में से काटे हुए नामों को जोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत रामआसरे यादव ने ग्रामीणों से कहा कि बीएलओ द्वारा कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। जो भी उनके द्वारा रिपोर्ट दी गई वह लिस्ट जिले पर भेज दी गई। वहां कंप्यूटर की गड़बड़ी से नाम कटे व बढ़े हैं। इसके लिए आपत्ति फार्म भरकर जमा कर दीजिए। जिन लोगों के नाम नहीं है उनका नाम आगामी लिस्ट में बढ़ा दिया जाएगा। बाद में एडीओ पंचायत ने बूढ़नपुर तहसील के उपजिलाधिकारी रामगोपाल सिंह से ग्रामीणों की फोन पर वार्ता भी कराई। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में ओमप्रकाश यादव, सतीश यादव, शारदा गिरी, दिनेश गिरी, टिल्ठू, पुष्पा, प्रिंयका, विवेक, संतराम, बुधिराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें