फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 3 साल बाद भी पब्लिक हेल्थ यूनिट नहीं बनी

विज्ञापन
बढ़या स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावित पब्लिक हेल्थ यूनिट के ​शिलान्यास का बोर्ड - फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
विज्ञापन
रानी की सराय। ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावित पब्लिक हेल्थ यूनिट अब तक केवल कागजों तक ही सीमित है। 23 सितंबर 2023 को पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा तथा तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी ने यूनिट का विधिवत शिलान्यास किया था। शिलान्यास के लगभग तीन वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज कुमार, रौनक सिंह, विजय कुमार आदि का कहना है कि आज भी उन्हें गंभीर बीमारियों की जांच के लिए शहर जाना पड़ता है, जहां निजी जांच केंद्रों पर भारी रकम खर्च करनी पड़ती है।
मुख्य चिकित्साधिकारी एनआर वर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए जूनियर इंजीनियर (जेई) को भेजा जाएगा। यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ होगा तो जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें