फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रीजनिंग ने बिगाड़ा अभ्यर्थियों का गणित

विज्ञापन
बीएड परीक्षा का निरीक्षण करते कुलपति प्रो. संजीव कुमार। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों का खासा उत्साह देखने को मिला और जिले में कुल 91.61 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन और भाषा, द्वितीय पाली में शिक्षण अभिरुचि, रिजनिंग एवं विषय आधारित प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार पहली पाली का प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का रहा, लेकिन 1/3 निगेटिव मार्किंग के कारण प्रश्नों का चयन काफी सावधानी से करना पड़ा। सामान्य अध्ययन में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति, करंट अफेयर्स सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गए। उत्तर प्रदेश विशेष से अपेक्षाकृत कम प्रश्न आए। दूसरी पाली में रीजनिंग और गणित के प्रश्नों ने कई अभ्यर्थियों को उलझाया, हालांकि विषय आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे।
प्रतियोगियों का कहना था कि अच्छी तैयारी करने वालों के लिए परीक्षा का स्तर मध्यम रहा।परीक्षार्थी ने बताया कि सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे, जबकि शिक्षण अभिरुचि और रिजनिंग और गणित का भाग अपेक्षाकृत कठिन रहा। वहीं जीवविज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन में सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए, जिसमें भूगोल के कुछ प्रश्न कठिन लगे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में अभिरुचि एवं विषय आधारित प्रश्नों को हल करने में कम समय लगा और परीक्षा कुल मिलाकर संतोषजनक रही।

बीएड परीक्षा का निरीक्षण करते कुलपति प्रो. संजीव कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें