फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर की छेड़खानी, छीन ले गए चेन व बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थानेदार पर छेड़खानी और छिनैती का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि थानेदार ने उसके घर में घुसकर गालियां दीं, चेन और बाली छीन लिया। एसपी को पत्रक देकर उसने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

करनपुर गांव के सर्वेश चौबे की पत्नी जागृति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्रक में कहा है कि उसका पट्टीदार विजय प्रकाश चौबे से विवाद चल रहा है। अहरौला थाना प्रभारी व हलका इंचार्ज पट्टदारों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह, हलका इंचार्ज आरके सोनकर पांच पुलिसकर्मियों व पट्टीदारों के साथ आए। वह घर पर अकेली थी। उन्होंने गालियां दीं। विरोध करने पर सोने की चेन, बाली और मोबाइल छीन लिया। उसे जमीन पर पटक दिया गया। उसके शोर मचाने पर लछिरामपुर के रहने वाले रिश्तेदार रंजन उपाध्याय और इसहाकपुर के रहने वाले कमलेश सिंह मौके पर पहुचं गए तो पुलिस ने उसे छोड़ा। थानेदार ने तीन दिन में घर नहीं खाली करने पर जान मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने दोषी पुलिस कर्मियों व पट्टीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें