पुलिस ने जब पीछा किया तो उसने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली चलाते हुए वह बैरी गांव की ओर भागने लगा। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश को जा लगी और घायल हो गया।
पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में अपना नाम पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी कोटियां थाना रानी की सराय बताया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्टल, चार खोखा कारतूस, दो कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश पंकज यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।