फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक की बिजली व्यवस्था प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरसात के इस मौसम में बुधवार की सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार की देर शाम तक जारी रही। इस दौरान लोग जहां जल जमाव से परेशन हुए तो वहीं बिजली की कटौती ने भी लोगों को रूला दिया। बरसात की शुरूआत के साथ ही बिजली विभाग की पोल भी खुल कर सामने आ गई। लचर व्यवस्था व जर्जर पोल व तार ने ऐसा दगा दिया कि बरसात शुरू के बाद से ठप हुई बिजली कई क्षेत्रों में 24 घंटे बाद भी चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के तार व खंभों के स्थिति की बात ही करनी उचित नहीं है। ज्यादातर तार खंभे जर्जर हालत में है और विभाग जोड़ पर जोड़ लगा कर किसी तरह काम चला रहा है। इसके पीछे कारण चाहे जो हो लेकिन परेशान तो उपभोक्ता हो रहे है। झमाझम बरसात की शुरूआत होते ही विभाग ने बत्ती गुल कर दी। इसके बाद बारिश बंद होने पर जब सप्लाई चालू की गई तो सप्लाई फाल्ट की भेंट चढ़ गई। क्योकि लगातार हो रही बरसात से कई जगहों पर तार टूट कर गिर गए थे तो वहीं कई खंभे भी उलट गए थे। सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि बिजली विभाग के ज्यातदर खंभों में करंट उतर रहा था। पहाड़पुर चौराहे पर स्थित एक खंभे के पास जमा बरसात का पानी खंभे में उतर रहे करंट के चलते जैसे खौल रहा था और उससे भांप भी उतर रहा था। बुधवार की सुबह से गुरुवार की शाम तक विभाग के कर्मचारी एक फाल्ट खोज कर ठीक कर रहे थे तो दूसरा सामने आ जा रहा था। जिसके चलते बीते चौबीस घंटे में बड़ी मुश्किल से शहर में चार से छह घंटे ही बिजली की सप्लाई लोगों को नसीब हुई। बदरका सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में ज्यादा फाल्ट नजर आया और सर्वाधिक बिजली इसी क्षेत्र में गुल रही। पीने के पानी की किल्लत न हो इसके लिए विभाग की तरफ से वाट्सएप ग्रुप में यह मैसेज भी प्रसारित करा दिया गया कि जब भी लाइट आए पानी की टंकी मोटर चला कर भर ले, क्योकि बरसात के चलते फाल्ट हो रहा है और कह कहा कि बत्ती गुलल हो जाएंगी कहना मुश्किल है। शहर से बुरा हाल ग्रामीणांचल में देखने को मिला। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की सुबह से ठप हुई बिजली अब तक बहाल नहीं की जा सकी है।
आकाशीय बिजली से केबल ब्लास्ट, ठप हुई बिजली
बिंद्रा बाजार। विद्युत सब स्टेशन छाऊ पर बुधवार की रात आठ बजे आकाशी बिजली हाईडिल परिसर में गिरी, जिससे केबल ब्लास्ट कर गई। केबल ब्लास्ट हो जाने से सब स्टेशन से जुड़े बेलऊ, बिसया, बसिरहा, गंभीरपुर, उत्तरगांवा समेत लगभग 15 गांव की बिजली गुल हो गई। बरसात के इस मौसम में बिजली न होने से लोग को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत सबस्टेशन के जेई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केबल ब्लास्ट होने की वजह से सप्लाई बाधित हुई है आजमगढ़ से इंजीनियर आ रहे हैं जल्द से जल्द सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें