सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन बेलसर गांव निवासी 19 वर्षीय धीरज राम पुत्र दीपचंद ने मंगलवार की रात घर पर ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पिता ने कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी संजीव उर्फ काजू चौहान व नरहनखान निवासी सत्येंद्र मौर्या के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया था। पिता का कहना था कि इन दोनों ने उसके बेटे की पिटाई की थी और बैट्री चोरी का आरोप लगाया था। जिससे क्षुब्ध होकर ही उसने फांसी लगा कर आत्महत्या किया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संजीव व सत्येंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।