फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: आयोग ने सांसद निरहुआ के इंटरव्यू को लिया संज्ञान, DM को जारी हुआ पत्र; इन लोगों ने की थी शिकायत

Thu, 18 Apr 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: स्थानीय एक पत्रकार ने सांसद निरहुआ का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ। सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने 'निरहुआ' के बयान पर नाराजगी जताई तो वहीं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत आयोग से की।
विज्ञापन
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के इंटरव्यू विवाद को संज्ञान लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को पत्र भेज कर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि निरहुआ द्वारा अपने इंटरव्यू में की गई कतिपय टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने इसे एआई से बनाया फेक वीडियो बता कर चुनाव आयोग को शिकायत किया। जिसके आधार पर अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को प्रसारित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन


इसके विपरीत इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार सहित तमाम लोगों ने इसे पूरी तरह सही बताया। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि यह इंटरव्यू फर्जी है तो यह गंभीर अपराध है और यदि यह इंटरव्यू फर्जी नहीं है तब भी गंभीर अपराध है। क्योंकि एक सही इंटरव्यू को फर्जी बात कर लोगों को धमकी दी गई है।
विज्ञापन


आयोग ने निरहुआ के इंटरव्यू को संज्ञान में लेते हुए, जांच का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है। इस बाबत पूछने पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग से निरहुआ के इंटरव्यू प्रकरण की जांच को ले कर पत्र आया है। जांच पूरी होने पर आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें