फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शुचिता भंग करने का मामला, एक गिरफ्तार; ऐसे मिली सफलता

Thu, 18 Apr 2024 06:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News:  विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में पिंटू सेठ निवासी गुतवन थाना नेवगढि़या जिला जौनपुर का नाम प्रकाश में लाया। जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरदह थाना क्षेत्र के जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 17 फरवरी, 2024 को आजमगढ़ में भी सुचिता भंग करने का प्रयास हुआ था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था तो दो अन्य भागने में सफल हो गए थे। विवेचना के दौरान एक और युवक का नाम प्रकाश में आया था, जिसे गुरुवार को बरदह थाना क्षेत्र के जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बता दे कि 17 फरवरी, 2024 को कंधरापुर थाना व स्वाट टीम ने नकल कराने वाले गिरोह को परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही सेहदा चक बिजली गांव के पास से पकड़ लिया था। पकड़े गए लोगों में संजय यादव निवासी कुंभ मठिया थाना बरदह, रोहित गुप्ता निवासी वार्ड नंबर- 2 अंबेडकर नगर कस्बा व थाना मेंहनगर, हरिवंश यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जिला जौनपुर, भीम यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव, कैलाश यादव निवासी जैतीपुर थाना बरदह, राजेश तिवारी निवासी जियासड़ थाना मेहनगर, पवन कुमार सिंह निवासी भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर शामिल थे।

इनके पास से पुलिस ने 7360/- रुपया, 14 लाख रुपये के दो चेक बरामद किया था। शेष दो अभियुक्त अशोक जैसवार निवासी ग्राम विद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर व विजय कन्नौजिया निवासी ग्राम कुंभ मठिया थाना बरदह फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें