फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरा बुजुर्ग, मौके पर गई जान, दूसरी ट्रेन के आने पर दिखी लाश

Wed, 01 Sep 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रैक पर बुजुर्ग गिर गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह में जब उत्सर्ग ट्रेन आई तो उसक चालक ने ट्रैक पर शव देखा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सठियांव रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात ट्रेन पर चढ़ते समय एक बुजुर्ग ट्रैक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह में पहुंची उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन तो ट्रैक पर शव पड़ा दिखा। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सठियांव रेलवे स्टेशन पर रात में एक व्यक्ति बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। रात में किसी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई जबकि उसकी बेटी प्लेटफार्म पर ही गुमशुम बैठी हुई थी।

सुबह में उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन सठियांव स्टेशन पर पहुंची तो चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। मुबारकपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ही देर में उसकी पहचान हनुमान(60) पुत्र वीबहादुर निवासी रघुवर नगर थाना बासडीह जिला बलिया के रूप में हुई। दरोगा अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक को आंख से कम दिखता था, जिसके चलते ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह ट्रैक पर गिर पड़ा और हादसे का शिकार हो गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक बेटी के साथ भीख मांग कर अपना भरण पोषण करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें