फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में सात महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव में पुलिस पार्टी पर रविवार रात हमला करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सात महिलाएं हैं। सोमवार को गिरफ्तार आठों हमलावरों और घायल एसएचओ समेत आठ पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। 

विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। इस बीच रविवार शाम दोनों पक्षों में पुन: मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी पहुंची तो विपक्षियों ने उन्हें दौड़ा लिया।

पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। साथ ही थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तो महिलाओं ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इसमें एसएचओ शिवशंकर, सिपाही घनश्याम यादव, अजय विश्वकर्मा, रामानंद, नागेंद्र, सिकंदर व महिला सिपाही रेनू व लीलावती घायल हो गये।
विज्ञापन


मामले में आठ महिला और चार पुरुष आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। बाद में काफी संख्या फोर्स गांव में पहुंची और हमला करने वाली सीमा, मीना, शांति, गरिमा, महिमा, उर्मिला, अंशिका तथा संत विजय को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को घायल पुलिस कर्मियों और गिरफ्तार आरोपियों का भी जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। एसएचओ शिवशंकर ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने  वाले  अभी कुछ और लोगों की तलाश है, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें