फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना के नरवें गांव में रविवार की शाम कच्चे मकान की दीवार अचानक भर-भरा कर गिर गई। इस हादसे में मलबे में दब कर एक की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरवे गांव निवासी रामलखन यादव का कच्चा मकान है। मकान की दीवारें भी मिट्टी की हैं। पक्का मकान बनाए जाने के लिए नींव की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान कच्चे मकान के मिट्टी की दीवार ढह गई और मलबे में चार लोग दब गए। जिसमें 45 वर्षीय सुरेश्या पुत्र बरखंडी, 35 वर्षीय सोखा पुत्र लालचंद, करन देव पुत्र देवनरायन व सुदामा पत्नी सुमेर दब गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटा कर चारों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद करनदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुदामा की हालत गंभीर देखते हुए लालगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेश व सोखा को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक करनदेव के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें