फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ के निर्माण में अनियमितता मिली तो प्रधान पर होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोवंश आश्रय स्थल नैनीजोर का निरीक्षण रविवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजेंद्र सिंह ने किया। कहा कि पशुओं की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे बाड़ में अनियमितता पाई गई तो ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बाड़ को पशुओं की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है। हरैया विकासखंड के नैनीजोर के जंगल में निराश्रित पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि इसमें कुल 78 पशुओं को इकट्ठा कर रखा गया है। वर्तमान में 14 पशु ही हैं। नैनीजोर गांव के सैकड़ों ग्रामीण पूरी रात अपने अपने गेहूं के खेत को डंडा लेकर पशुओं से सुरक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोग विधान सभा चुनाव में व्यस्त हैं। हम ग्रामीण पशुओं को लेकर त्रस्त हैं। ग्राम प्रधान जयप्रकाश गोंड ने बताया कि पशुओं के चारे की व्यवस्था कर दी गई है। पानी पीने के लिए हैंड पाइप लगाई गई है। उनकी देखरेख के लिए सफाई कर्मी लगाए गए हैं। तैनात सफाई कर्मी विनोद यादव, मोतीलाल, विजय कुमार ने बताया कि पशुओं के चारा के लिए भूसा रखा है और पानी पीने के लिए कड़ाहे की व्यवस्था की गई है। गांव के विजय शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, तेज प्रताप सिंह, कलाऊ सिंह, राम नारायण सिंह, सूर्य नारायण सिंह, राकेश, जगदंबा ने बताया कि वे छुट्टा पशुओं को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें