फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृति को भेजी 77 गांवों की डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद में 300 गांवों का चयन पहले चरण के लिए किया गया है। इन गांवों में कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से 77 गांवों की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। जबकि 223 गांवों का और डीपीआर तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक नल से पहुंचाने की योजना बनाई। इस योजना के जल जीवन मिशन योजना की शुरूआत की गई। सरकार ने इस योजना के तहत पानी की बचत करने और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकार 2024 तक सभी घरों तक नल पहुंचाना चाहती है। इसके तहत गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कर पाइप लाइन बिछाकर आपूर्ति करने का खाका खींचा। इस योजना के तहत जनपद के 300 गांवों का चयन किया गया। इन गांवों में से 77 गांवों की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। लेकिन अब तक शासन की स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही इन गांवों में काम शुरू हो जाएगा। वहीं जिला प्रशासन की ओर से 223 गांवों की और डीपीआर तैयार कर ली गई है। जिसे जल्द ही शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

17 गांवों में नहीं मिली जमीन
आजमगढ़। इस योजना के तहत चयनित गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कर ट्यूबवेल का निर्माण कर ग्रामसभा को सौंपा जाना है। लेकिन जिन गांवों का चयन किया गया है। उनमें से 17 गांव ऐसे हैं जिनमें ओवरहेड टैंक आदि के निर्माण के लिए सरकारी भूमि नहीं है।
एलसी इंफ्रा कराएगी कार्य
आजमगढ़। इस योजना के लिए सरकार की ओर से गुजरात की कंपनी एलसी इंफ्रा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यह कंपनी जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित होने वाले ओवरहेड टैंक व पाइप लाइन आदि बिछाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

शासन ने हर घर को नल से जोड़ने की योजना के तहत जल, जीवन मिशन की शुरूआत की है। जनपद में अब तक 300 गांवों को चयनित किया गया है। इसमें 77 गांवों की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। जबकि 223 और गांवों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें