फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की गला दबा कर हत्या, अलग-अलग मिली लाश

विज्ञापन
मेहनाजपुर झकवा में मां-बेटी की लाश मिलने के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेहनाजपुर। ढकवां गांव की रहने वाली मां-बेटी की शनिवार की रात गला दबा कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों की लाश अलग-अलग जगहों से मिली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे। वहीं मृत महिला की मां ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवां गांव निवासी 38 वर्षीय नूरुल बेगम और उसकी बेटी 16 वर्षीया गजाला की शनिवार की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी गई। नूरुल की लाश घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में मिली, वहीं गजाला का शव पड़ोसी जिले गाजीपुर के सादात थाना अंतर्गत मडौरा गांव स्थित एक पीजी कालेज के पास से बरामद हुआ। यह स्थान ढकवां गांव से 500 मीटर की दूरी पर है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो दोहरे हत्याकांड की जानकारी हुई। मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपने क्षेत्र में मिले महिला के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं गाजीपुर के सादात थाना की पुलिस ने बेटी के शव को कब्जे में ले लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतका का पति निसार अहमद रोजी-रोटी के लिए खाड़ी देश गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी नुरुल अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। पति अभी विदेश में है और मृतका के दो बेटे व बेटी ही घर पर मौजूद है। घटना की सूचना पर मृत महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां मेहरुननिसा पत्नी शहजान निवासी भोगापट्टी थाना केराकत जौनपुर ने अज्ञात के खिलाफ मेहनाजपुर व गाजीपुर जिले के सादात थाने में तहरीर दी है। वहीं, दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही सीओ लालगंज अजय यादव भी मौका मुआयना करने पहुंचे।
विज्ञापन

अभी शव को देख कर पूरी तरह से यह कह पाना संभव नहीं है कि मां-बेटी की मौत कैसे हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और हत्या के कारणों की जानकारी के लिए भी कुछ सुराग हाथ लगेंगे। फिलहाल मां-बेटी के शव का आजमगढ़ व गाजीपुर में पीएम कराया जा रहा है। - पंकज पांडेय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें