फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन 19-02-38

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से प्रतिवर्ष अष्टमी के दिन शस्त्र पूजन करते - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से प्रति वर्ष की भांति संघ के स्थापना दिवस पर रविवार को विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख अशोक और जिला संघ चालक कामेश्वर के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान में हुआ। क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख अशोक ने कहा कि वर्ष 1925 में केशव राव हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। उस समय देश अंग्रेजों का गुलाम था। संघ के संस्थापक हेडगेवार ने सोचा जो हिंदू समाज इतना सम्पन्न था वह गुलाम कैसे हो गया। इस निष्कर्ष पर पहुंचे की हिंदू समाज ने अपनी श्रेष्ठ विचारधारा को छोड़ कर मैं, मेरा और जातियों में बंट गया और कमजोर होता गया। हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र के कल्याण करने के लिए संघ की स्थापना की गई। संघ राष्ट्र, समाज को शक्तिशाली, समृद्धिशाली बनाने के लिए और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विनाश के लिए हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। अध्यक्षता आशीष सर्राफ ने की। इस मौके पर लालजी, डॉ. पारिजात, विजय पांडेय, शुभम, राजन चौबे, राजेश महुआरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें