फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं बजेंगे डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी त्योहारों पर सतर्कता बरतते हुए जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे एवं लाउडस्पीकर पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि त्योहारों के मद्देनजर सभी अस्पतालों में डॉक्टर, एंबुलेंस तथा दवाओं की उपलब्धता 24 घंटे रहे।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमराज मीना की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महाशिवरात्रि, होली, ईद एवं आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से आपसी भाई चारे के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें अधिकारियों को सारी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि शिवरात्रि, होली एवं ईद के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें।
अपने-अपने क्षेत्रों के तहत पीस कमेटी की बैठक समय से कर लें। विवादित स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर सीओ एवं एसडीएम स्वयं जाकर लोगो से बात करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी करें।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अधिकारी कहीं किसी प्रकार के विवाद की सूचना मिलने पर पर्याप्त तैयारी के साथ पहुंचे। मार्गों पर जो भी तार जर्जर हैं, पोल तथा ट्रांसफॉर्मर खराब है, उन्हें तत्काल बदल दें। लटकने वाले तारों को टाइट एवं ऊंचा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव तथा पानी आदि की व्यवस्था दुरूस्त करा लें तथा नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी भी ये सुनिश्चित कर लें कि साफ-सफाई, पानी आदि की समुचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें