फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अस्पताल में गड्ढा खोदकर मिट्टी बेचने पर ठेकेदार को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय में इन दिनों में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए खोदे जा रहे गड्ढे की मिट्टी को ठेकेदार ने खुले बाजार में बेच दिया है। गड्ढे की खोदाई के दौरान पाइप लाइन को तोड़ दिया गया। नतीजतन अस्पताल के शौचालय से लेकर हर जगह पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

इससे भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मंडलीय अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अब इसके लिए एक लाख लीटर की क्षमता के वाटर स्टोरेज के लिए अंडर ग्राउंड पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है।
इसके लिए एसआईसी नेएक ठेकेदार को अस्पताल के पीछे गड्ढे खोदाई का ठेका दिया गया। ठेकेदार ने गड्ढे की खोदाई शुरू की तो उसने यहां से निकली मिट्टी को बाजार में बेच दी। साथ ही ठेकेदार ने अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूरे अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गड्ढे की खोदाई के रास्ते में पाइप लाइन पड़ने के कारण अब इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। अब दूसरी जगह गड्ढा खोदकर वहां पर अंडर ग्राउंड पानी स्टोरेज के लिए टंकी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें