फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी ने किया महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
सगड़ी महोत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। आजमगढ़ महोत्सव 2019 के क्रम में आयोजित होने वाले तहसील महोत्सव के क्रम में बुधवार को मार्टीनगंज तहसील महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ वयोवृद्घ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी ने डीएम एनपी सिंह मौजूदगी में फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

सबसे पहले सरस्वती एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति मार्टीनगंज के छात्रों द्वारा की गई। डीएम ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिला। मैंने आजमगढ़ महोत्सव का विकेंद्रीकरण कर प्रत्येक तहसील में दो दिवसीय तहसील महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए मंच देने की एक छोटी कोशिश किया है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी और दोनों आंखों से दिव्यांग बच्ची सुन्दरी सिंह को साल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।दिव्यांग सुंदरी सिंह ने सोहर और सोरठा सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तहसीलदार मार्टीनगंज प्रेमकुमार राय द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन गीत, प्राथमिक विद्यालय मार्टीनगंज व उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मलखंभ के प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रसंसा हुई। महोत्सव में कहरवा, लोकगीत, चैता, फगुआ, राष्ट्रगीत, वीरगीत सहित ग्रामीण अंचलों में गए जाने वाले गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति हुई। साथ ही खेलकूद का भी आयोजन किया गया। आयोजक एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव तथा तहसीलदार मार्टीनगंज प्रेम कुमार राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
टीम ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मूल्यांकन
कार्यक्रम के क्रिएटिव डायरेक्टर सुजीत अस्थाना ने बताया कि तहसील महोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मूल्यांकन करने के लिए दो सदस्यों की टीम गठित की गई है। जिसमें कौशल द्विवेदी एवं उमेश कन्नौजिया शामिल हैं। जो बारीकी से सभी कार्यक्रमों का मूल्यांकन कर आयोजक मंडल को सौपेंगे।

मार्टीनगंज महोत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।।- फोटो : AZAMGARH

मार्टीनगंज महोत्सव में मलखंभ पर कला का प्रदर्शन करते बच्चें।- फोटो : AZAMGARH

मार्टीनगंज महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी को सम्मानित करते डीएम एनपी सिं?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें