फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिव ने दिया इस्तीफा

Fri, 30 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 टिकट बंटवारे को लेकर सपा शीर्ष नेतृत्व में चल रही उठापटक के दूसरे दिन शुक्रवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर जिले के अधिकतर विधायक मुख्यमंत्री के पक्ष में लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश समर्थकों ने निष्कासन के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं। वहीं, जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

सपा के जिला सचिव एसके सत्येन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में अपराध पर अंकुश लगाने और महिलाओं को सुरक्षा देने की दिशा में काम किया। जनता अखिलेश को फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। ऐसे में उनको पार्टी से निष्कासित किया जाना अनुचित है।
विज्ञापन


जिले के 90 फीसदी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ है। लखनऊ में मौजूद मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ने स्पष्ट  कहा कि मुख्यमंत्री को सपा से निष्कासित करने का सपा सुप्रीमो का फैसला गलत है। हम  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं। लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने कहा कि हम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें