फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉक्टर से मिलने के लिए अस्पताल में विवाद, मैनेजर से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित नाजमा हॉस्पिटल में डॉक्टर से मिलने को लेकर बुधवार दोपहर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अस्पताल के मैनेजर के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

मिल्लत नगर आराजीबाग निवासी मोहम्मद सादिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अजीम अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी बुधवार की रात दर्ज की गई।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मोहम्मद सादिक नाजमा हॉस्पिटल में मैनेजर हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 26 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह डॉक्टर जोरार अहमद के साथ कार्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पड़ोसी अजीम अहमद की पत्नी अपने बच्चे को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि महिला के अस्पताल आने के दौरान अजीम अहमद भी कार्यालय पहुंच गया।
डॉक्टर से बातचीत के दौरान उसने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मोहम्मद सादिक का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके हाथ में चोट लगी और आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी अजीम अहमद निवासी मिल्लत नगर आराजीबाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें