सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम ने बलुआ मुहल्ले में डेरा डाल दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज राव ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी पर लगभग चार दर्जन डायरिया के मरीज भर्ती है। जिनका वहां इलाज किया जा रहा है। वहीं महकमे की टीम बलुआ मुहल्ले में लगा दी गई है। घर-घर पीड़ितों की खोज करने के साथ ही उन्हें दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी की गड़बड़ी से डायरिया फैलने का अंदेशा है, जिसके चलते नपा प्रशासन को भी मौके पर बुला कर पानी की जांच को कह दिया गया है। सभी से पानी उबाल कर पीने को कहा गया है।