फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना को मंदिरों में उमड़े श्रद्घालू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। शहर से लेकर गांव तक माता के भक्त मां की पूजा अर्चना में लीन रहे।
विज्ञापन

पूरा जनपद मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। गली-गली माता के भजन कानों में रस घोल रहे हैं। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। घरों में भी घंटा घड़ियाल की आवाज वातावरण को भक्तिमय बना रहा है। घरों से देवी मंत्रों की गूंज रही है। घरों में पूजन के साथ ही देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ रहा है। नारियल, चुन्नी के साथ लोग माता को रिझाने में जुटे हुए हैं। पूजन अर्चन कर लोग परिवार के सुख समृद्घि की कामना कर रहे हैं। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर परिसर में भोर से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ था। श्रद्घालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था।
लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धनछुला स्थित चन्नाराम कालिका में दर्शन पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता का दर्शन करने के बाद श्रद्घालु यहां चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करना नहीं भूल रहे हैं। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भैरवपुर कला गांव स्थित मां शीतला के दरबार में श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में नारियल चुन्नी की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मां पाल्मेश्वरी धाम लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पूरे वर्ष हवन पूजन के कार्यक्रम होते हैं। लेकिन नवरात्र के तीसरे दिन यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख समृद्द्घि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें