फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया

विज्ञापन
सरायमीर के नई बाजार स्थित श्रीठाकुरद्वारा श्री रामजानकी मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में मंडप ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सरायमीर। नई बाजार में श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम जी की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर श्री ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में चल रही श्रीरामकथा के पहले दिन शुक्रवार की सुबह यज्ञ मंडप की परिक्रम को भक्तों का रेला लगा रहा। इस दौरान सभी ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लगे रहे जयकारों से मंदिर क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह समिति के सदस्यों द्वारा यज्ञाचार्य पंडित सभाजीत पांडेय, पंडित सौरभ मिश्र आदि ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन का कार्य संपन्न कराया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन और यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को कथावाचक हरिमोहन पांडेय ने श्रीराम कथा वर्णन किया। जिसे सुन श्रोतागण भावविभोर हो गए। इस दौरान लग रहे जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, राहुल प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, विवेक जायसवाल, विकास जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश प्रजापति, विशाल गुप्ता, सूरज, पवन, सोनू, मोनू, आकाश, राजू, वेद प्रकाश, शिवा, पीयुष बरनवाल, अमन गुप्ता, मनीष, दुर्गेश पांडेय, अखिलेश विश्वकर्मा, अखिलेश रावत, सोनू गुप्ता, पुजारी सुरेंद्रनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें