अमिलो/मुबारकपुर। मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में मुख्तार अहमद व शाहनवाज आलम स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच मेहा क्लब देवरिया और मोबीन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया।
जिसका उद्घाटन डाॅ. जावेद कमर, मोहम्मद रिजवान व महमूद अख्तर नोमानी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के पहले हाफ में ही मोबीन क्लब के खिलाड़ी से हैंड हो गया। इसके चलते मेहा क्लब देवरिया की टीम को पेनाल्टी किक दी गई। मेहा क्लब देवरिया की टीम के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर मोबीन क्लब मुबारकपुर को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मैच स्पोर्टिंग क्लब बहराइच और स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता के बीच खेला गया। स्पोर्टिंग क्लब बहराइच ने कोलकाता को 3-1 से पराजित किया। रेफरी सरफराज मऊ, दीनानाथ प्रसाद सिवान, मकसूद आलम बेल्थरा, मोहम्मद मारूफ मुबारकपुर रहे। संयोजक फैजान अहमद एडवोकेट व सचिव विद्यासागर हैं। संवाद