फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लूट की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने झगड़ा होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन

तीन फरवरी को भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया के अगम सिंह ने सूचना दी कि मुखलिसपुर में उसे पीटकर कर 1.50 लाख रुपये छीन लिए गए हैं। बताया कि वह देउरपुर में स्थित मैरिज लॉन में शादी में सम्मिलित होने आया था। बाद में वह ग्राम भेदौरा थाना अहरौला गया था। वहां पर सोनू सिंह के घर पर पार्टी में शामिल हुआ।
इसके बाद देवखरी में समर सिंह के यहां शादी में जाने के लिए वहां से निकला तो छह बाइक सवार चालक मेरी स्कार्पियो का पीछा करने लगे।
जैसे ही मुखलिसपुर गांव के गैस एजेन्सी के पास पहुंचे तीन बाइक वाले स्कॉर्पियो के आगे आकर मेरी रोक दिया। मेरे साथ मारपीट करने के बाद स्कॉर्पियो के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। इसके बाद स्कॉर्पियो के पीछे का शीशा भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि अगम, अभिषेक यादव उर्फ पप्पू यादव निवासीर बूढनपूर थाना अतरौलिया के साथ शराब पीने गया था। जहां आनंद वर्मा व अभिषेक से कहासुनी हो गई। इन दोनों को फंसाने के लिए उसने झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने अगम को देऊरपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें