फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी चालू कराने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लालगंज के रामपुर बढ़ौना में करोड़ों की लागत से बने पानी के टंकी को चालू कराने को लेकर प्रदर्शन कर? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रामपुर बढ़ौना में करोड़ों की लागत से बनी जल निगम की टंकी चालू न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने टंकी को चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को टंकी के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 जून में लालगंज के रामपुर बढ़ौना में करोड़ों रुपए की लागत से डीह बाबा स्थान पर पानी की टंकी बननी शुरू हुई और लगभग एक वर्ष में टंकी बनकर तैयार हो गई। विभागीय उदासीनता के कारण आज तक टंकी चालू नहीं हो सकी। इसी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने टंकी के पास पहुंच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी बनने के बाद न तो वहां पर कोई कर्मचारी तैनात किया गया और न ही पानी की सप्लाई चालू कराई गई। पूर्व प्रधान दुर्गेश पासवान ने कहा कि पानी टंकी से सप्लाई के लिए रास्ते के किनारे खुदाई कर पाइप बिछाई गई। इसके बाद भी पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। पाइप बिछाने के बाद रास्ते की मरम्मत भी नहीं कराई गई। मान बहादुर सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जब पूछा जाता है कि टंकी कब चालू होगी, पानी की सप्लाई कब होगी तो आजकल कहके टाल देते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द टंकी चालू कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधानपति देवेंद्र चौहान, डॉ. अरविंद, मानबहादुर सिंह, जतनू, संजय, रामलखन, कैलाश यादव, सियाराम, विशाल, विवेक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीह बाबा स्थान पर बने पानी की टंकी की टेस्टिंग और कनेक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। - जल निगम के जेई निरंजन भारती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें